Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

उधमसिंह नगर: घर में मिले अधेड़ का शव, 3-4 दिन पुराने होने की आशंका

उधमसिंह नगर: घर में मिले अधेड़ का शव, 3-4 दिन पुराने होने की आशंका

ऊर्जा निगम में लाइनमैन था युसूफ, नशे की लत के कारण छोड़ी थी नौकरी 

काशीपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मोहल्ला अल्ली खां में रविवार को एक घर से 45 वर्षीय अधेड़ का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई  हैं । मृतक की पहचान यूसुफ अली के रूप में हुई है, जो ऊर्जा निगम में पूर्व में लाइनमैन रह चुका था। शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है।

कई दिनों से नहीं निकला था घर से बाहर

स्थानीय लोगों के अनुसार, यूसुफ बीते कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था। जब घर से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके बहनोई इब्राहिम को दी। खिड़की से झांकने पर यूसुफ का सिर दिखाई दे रहा था, लेकिन कोई हलचल नहीं थी। मक्खियों की मौजूदगी से अनहोनी की आशंका और गहराई। सूचना मिलने पर इब्राहिम मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो यूसुफ खिड़की के पास मृत पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बांसफोड़ान चौकी प्रभारी मनोज धोनी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नशे का आदी था युसूफ

पुलिस को शुरुआती जांच में यह आशंका है कि युवक की मौत नशे की अधिकता (ओवरडोज़) के कारण हुई हो सकती है। मोहल्ले के लोगों ने भी पुष्टि की कि यूसुफ काफी समय से नशे का आदी था और इसी कारण उसने ऊर्जा निगम की मीटर रीडर की नौकरी भी छोड़ दी थी। परिजन फिलहाल उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हैं, जहां यूसुफ के पिता का इलाज चल रहा है।

आखरी बार दूध वाले से हुई बात

घटना के समय यूसुफ अकेले घर पर था। बताया गया कि उसके माता-पिता मुहर्रम से पहले सीतापुर चले गए थे। उसकी पत्नी और बच्चे भी वर्षों से मायके में रह रहे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले दूध देने वाले व्यक्ति से यूसुफ ने कहा था कि अभी दूध न दे, क्योंकि वह घर में अकेला है। इसके बाद से किसी ने उसे नहीं देखा था।

चौकी प्रभारी मनोज धोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला संदिग्ध मृत्यु के रूप में दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top