Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

जिलाधिकारी के निर्देशन में दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल

जिलाधिकारी के निर्देशन में दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल

दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रशासन का सघन निरीक्षण अभियान

पौड़ी- दीपावली पर्व के अवसर पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए इस सघन निरीक्षण अभियान के दौरान पौड़ी, श्रीनगर एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की गयी।

सहायक आयुक्त (खाद्य) पी.सी. जोशी की अगुवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा (कोटद्वार) एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल (पौड़ी) की टीम ने पौड़ी, श्रीनगर और लक्ष्मण झूला क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग की तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सुधार हेतु नोटिस जारी किए।

निरीक्षण के दौरान मिठाई, नमकीन, तेल, घी आदि उत्पादों की गुणवत्ता जांची गयी तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। कई प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार हेतु नोटिस जारी किये गये ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Back To Top