Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
विक्रम शर्मा मर्डर केस में पुलिस का शिकंजा तेज, मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी
विक्रम शर्मा मर्डर केस में पुलिस का शिकंजा तेज, मोस्ट वांटेड पोस्टर जारी
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश
गंगा में अवशेष फेंकने पर बवाल, वाराणसी में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में अवशेष फेंकने पर बवाल, वाराणसी में 14 लोग गिरफ्तार
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई
देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई
एलयूसीसी घोटाले पर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, 18 मार्च तक मांगी जांच रिपोर्ट
एलयूसीसी घोटाले पर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, 18 मार्च तक मांगी जांच रिपोर्ट

गंगा में अवशेष फेंकने पर बवाल, वाराणसी में 14 लोग गिरफ्तार

गंगा में अवशेष फेंकने पर बवाल, वाराणसी में 14 लोग गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना पंचगंगा घाट के सामने की बताई जा रही है, जहां मोटरबोट पर कथित रूप से चिकन बिरयानी के साथ इफ्तार किया गया और खाने के बाद बची हड्डियां गंगा में फेंक दी गईं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामला दर्ज किया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, नदी को प्रदूषित करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मोटरबोट के मालिक और चालक को भी इस मामले में नामजद किया गया है।

गौरव बंशवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस को सूचना मिली कि सभी आरोपी गायघाट क्षेत्र की ओर जा रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम से बहस और धक्का-मुक्की भी की, लेकिन बाद में सख्ती दिखाते हुए सभी को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस मामले में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अब सभी आरोपियों की पहचान कर उनके नाम एफआईआर में शामिल कर दिए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

Back To Top