Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

उत्तराखंड सरकार बनाएगी योग नीति के लिए एसओपी, बढ़ेगा वेलनेस टूरिज्म

उत्तराखंड सरकार बनाएगी योग नीति के लिए एसओपी, बढ़ेगा वेलनेस टूरिज्म

युष विभाग तैयार कर रहा गाइडलाइन, पंजीकरण के लिए बनेगा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

देहरादून- उत्तराखंड सरकार योग और वेलनेस को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। प्रदेश में पहली बार योग नीति को मंजूरी दी गई है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयुष विभाग मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) और नियमावली तैयार कर रहा है। इस नीति का उद्देश्य उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय योग व वेलनेस राजधानी के रूप में विकसित करना है।

नई नीति के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में योग और ध्यान केंद्र स्थापित करने पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में यह सब्सिडी 25 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपये तक होगी। साथ ही, प्रदेश में संचालित होमस्टे को भी योग केंद्रों में परिवर्तित करने की अनुमति दी जाएगी।

जागेश्वर, मुक्तेश्वर, व्यास घाटी, टिहरी झील और कोलीढेक झील जैसे स्थानों को विशेष रूप से योग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। योग केंद्रों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा और इसके लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में योग केंद्रों के पंजीकरण की कोई स्पष्ट प्रणाली नहीं है।

इसके अलावा, नीति में शोध को भी प्रोत्साहित किया गया है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान परियोजनाओं को 10 लाख रुपये तक अनुदान देने का प्रावधान है। यह लाभ विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, स्वास्थ्य संगठनों, आयुर्वेद संस्थाओं और एनजीओ को मिलेगा।

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित होमस्टे, रिजॉर्ट, होटल, स्कूल और कॉलेजों में स्थापित होने वाले योग केंद्रों के लिए योग प्रशिक्षकों को प्रति सत्र 250 रुपये की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।

यह योग नीति न केवल उत्तराखंड में वेलनेस पर्यटन को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि राज्य को वैश्विक योग गंतव्य के रूप में स्थापित करने में भी मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top