Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में साक्ष्यविहीन सजा पर जताई नाराजगी, आरोपी को मिली जमानत

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में साक्ष्यविहीन सजा पर जताई नाराजगी, आरोपी को मिली जमानत

नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक पॉक्सो (POCSO) मामले में बिना साक्ष्य के दोषसिद्धि पर सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह मामला “अपर्याप्त साक्ष्य का नहीं बल्कि साक्ष्य के पूर्ण अभाव” का उदाहरण है। अदालत ने कहा कि निचली अदालत ने बिना ठोस सबूत के आरोपी को दोषी ठहराने में जल्दबाजी दिखाई।

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति अलोक महरा की खंडपीठ ने आरोपी रामपाल को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए।

 मामले की पृष्ठभूमि:

जनवरी 2022 में उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव निवासी रामपाल को एक नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत ने उसे पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 के तहत दोषी ठहराया था।

हालांकि, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस और अभियोजन पक्ष यह तक साबित नहीं कर सके कि अपराध हुआ कहां था। पीड़िता और आरोपी को 23 जनवरी 2022 को अराकोट बाजार पुल के पास देखा गया था, लेकिन किसी घर, होटल या स्थान से अपराध संबंधी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

 मेडिकल और गवाही में विरोधाभास:

मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर ने स्पष्ट लिखा था कि पीड़िता के शरीर या जननांगों पर किसी प्रकार की चोट, सूजन या कट के निशान नहीं पाए गए। रिपोर्ट में बलपूर्वक यौन संबंध के कोई संकेत नहीं मिले।
इसके अलावा, पीड़िता ने अदालत में दिए बयान में आरोपी के साथ किसी शारीरिक संबंध से साफ इनकार किया।

हाईकोर्ट ने पाया कि ट्रायल कोर्ट ने अपने निर्णय में ऐसे दस्तावेज का उल्लेख किया जो रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं था। अदालत ने कहा कि पीड़िता का 164 सीआरपीसी बयान न तो एक्सहिबिट में शामिल था और न ही उस पर कोई ठोस साक्ष्य आधारित था। इसके बावजूद, निचली अदालत ने उसी के आधार पर सजा सुना दी।

Back To Top