Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

उत्तराखंड में नवंबर फिर रहा सूखा, बारिश ना होने से बढ़ी सूखी ठंड

उत्तराखंड में नवंबर फिर रहा सूखा, बारिश ना होने से बढ़ी सूखी ठंड

देहरादून- इस साल भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में नवंबर महीना बिना बारिश के बीत रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ों तक लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

सामान्यतः नवंबर में पूरे प्रदेश में औसतन 5.9 मिमी बारिश दर्ज होती है, लेकिन इस बार केवल चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ही शुरुआत में मामूली बूंदाबांदी हुई। बाकी जिलों में नवंबर का वर्षा रिकॉर्ड शून्य बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में लगातार बदलाव की वजह से वर्षा में कमी देखी जा रही है। पिछले दस सालों के रिकॉर्ड देखें तो 2024 से पहले 2021 और 2016 में भी नवंबर पूरी तरह सूखा रहा था। इसी कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों ही इलाकों में सामान्य तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

शुक्रवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक यानी 27.6 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान एक डिग्री कम होकर 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी यही स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि चार दिसंबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला जम रहा है और मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा ठंड का असर और बढ़ा रहा है।

Back To Top