Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी

शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी

MasterChef India Seaon 9 Winner: लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो MasterChef India के नौवें सीजन का फाइनल संपन्न हो गया है। इस बार नागपुर के रहने वाले विक्रम और अजिंक्य की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे सीजन में दोनों ने अपने बेहतरीन तालमेल और पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में पेश कर जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

कैफे चलाने वाले अजिंक्य और उनके साथी विक्रम ने हर राउंड में रचनात्मकता और स्वाद का अनोखा मेल दिखाया। उनके व्यंजनों में पारंपरिक फ्लेवर के साथ नया प्रयोग देखने को मिला, जिसकी जजों ने खूब सराहना की। फाइनल में उनकी डिश की अवधारणा और प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि उन्हें विजेता घोषित किया गया।

शो के जज विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुनाल कपूर ने भी दोनों की प्रतिभा, मेहनत और विनम्र स्वभाव की प्रशंसा की। पूरे सीजन में यह जोड़ी जजों की पसंदीदा प्रतिभागियों में शामिल रही।

विक्रम और अजिंक्य की जीत के बाद उनके गृह नगर नागपुर में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों को जमकर बधाई दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे नागपुर के लिए गर्व का पल बताया।

इस सीजन की खास बात यह रही कि इसमें पहली बार प्रतिभागियों ने जोड़ी के रूप में हिस्सा लिया। फाइनल में विक्रम-अजिंक्य के अलावा बहनों की जोड़ी अंजू प्रधान और मंजू ओझा तथा मां-बेटी की जोड़ी चंदना और साई श्री रचाकोंडा भी खिताब की दौड़ में शामिल थीं।

Back To Top