Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

‘अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे’—‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर में दिखी लड़कियों की नई ताकत

‘अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे’—‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर में दिखी लड़कियों की नई ताकत

The Kerala Story 2 Teaser: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की बहुचर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। साल 2023 में आई विवादित लेकिन चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के इस सीक्वल का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

टीजर डर, आक्रोश, साहस और सच्चाई की परतें खोलता नजर आता है। गंभीर और झकझोर देने वाले इस टीजर में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनकी जिंदगी प्यार के नाम पर एक खौफनाक साजिश में उलझ जाती है। इन किरदारों को उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया है।

फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्या नारायण सिंह ने किया है। कहानी में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम युवकों से प्रेम करने के बाद लड़कियों की जिंदगी कैसे धीरे-धीरे एक भयावह मोड़ लेती है और एक सोची-समझी साजिश सामने आती है। यह कहानी प्यार से शुरू होकर फंसाए जाने और संघर्ष की दास्तान बन जाती है।

टीजर में यह साफ संकेत मिलता है कि इस बार लड़कियां सिर्फ पीड़ित नहीं रहेंगी, बल्कि अपने अंजाम का जवाब भी देंगी। निर्माताओं ने टीजर के साथ संदेश दिया है कि अब चुप रहने का वक्त खत्म हो चुका है।

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले आशीष ए शाह ने को-प्रोड्यूस किया है। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Back To Top