Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

“दुष्कर्म के दोषी को जमानत क्यों? पीड़िता का सवाल—अब हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा”

“दुष्कर्म के दोषी को जमानत क्यों? पीड़िता का सवाल—अब हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा”

Unnao Case: उन्नाव दुष्कर्म कांड के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित कर जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ पीड़िता ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मंगलवार देर शाम पीड़िता अपनी मां और महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ इंडिया गेट पहुंची, जहां उन्होंने न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

पीड़िता ने कहा कि जमानत का फैसला सुनकर वह अंदर से पूरी तरह टूट गई। उन्होंने बताया कि एक पल के लिए उन्होंने अपनी जान देने तक का विचार कर लिया था, लेकिन परिवार को याद कर खुद को संभाला। पीड़िता ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर दुष्कर्म का दोषी खुलेआम बाहर घूमेगा, तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उनका आरोप है कि चुनावी कारणों से आरोपी को राहत दी गई है।

पीड़िता ने यह भी कहा कि दोषी को इसलिए जमानत दी गई, ताकि उसकी पत्नी चुनाव लड़ सके। उन्होंने मांग की कि कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत तुरंत रद्द की जाए। पीड़िता ने साफ किया कि वह इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

वहीं धरने में शामिल पीड़िता की मां ने कहा कि दोषी की रिहाई के बाद उनका पूरा परिवार खतरे में है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि देश की हर बेटी और बहन के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं और किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगी।

महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा कि शुरुआत से ही पीड़िता के परिवार को धमकियों और दबाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्या बदल गया कि उम्रकैद की सजा काट रहा दोषी आज जमानत पर बाहर आ गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ दुष्कर्म के दोषियों को बेल दी जा रही है और दूसरी ओर निर्दोष लोग जेल में बंद हैं।

पीड़िता की बहन ने भावुक होते हुए कहा कि उनके परिवार ने लगातार हिंसा और डर का सामना किया है। उन्होंने कहा कि पहले चाचा की हत्या हुई, फिर पिता की जान गई और अब दुष्कर्म के दोषी को रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर दोषी बाहर रहेगा तो उनका परिवार कैसे सुरक्षित रहेगा।

इस बीच निर्भया की मां आशा देवी ने भी फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक खतरनाक परंपरा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अपराध करने के बाद दोषी को सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह घर पर हो या कहीं और। कोर्ट को पीड़ित की पीड़ा और उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़िता और अन्य प्रदर्शनकारियों को इंडिया गेट से हटा दिया। एहतियातन इंडिया गेट समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

Back To Top