Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, यूपी के सभी स्कूलों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

योगी आदित्यनाथ का ऐलान, यूपी के सभी स्कूलों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ के दौरान एक बड़ा ऐलान किया हैं। सीएम ने कहा कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का नियमित और अनिवार्य गायन किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कदम छात्रों और नागरिकों में भारत माता और मातृभूमि के प्रति सम्मान, एकता और गर्व की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के मन में राष्ट्रीय गीत के प्रति आदर होना चाहिए और यह गायन अब शिक्षा व्यवस्था का नियमित हिस्सा बनेगा।

“विभाजनकारी ताकतों की पहचान जरूरी” — सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बाँटने वालों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग “नए जिन्ना” तैयार करने की कोशिश में हैं, और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में दोबारा कोई ऐसा विभाजनकारी चेहरा न उभरे। योगी ने कहा कि “भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी साजिश को जड़ से समाप्त करना ही सच्ची देशभक्ति है।”

राष्ट्रीय एकता कार्यक्रमों का उल्लेख

गोरखपुर में हुए इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 30 अक्तूबर को पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ के रूप में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार राष्ट्रीय एकता, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के अभियानों को आगे बढ़ा रही हैं। भाजपा की ओर से भी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान पर आधारित कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य देशभर में एकता, आत्मगौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है, ताकि हर नागरिक अपने देश और संविधान के प्रति गर्व महसूस करे।

Back To Top