Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

एक्शन से भरपूर ‘फतेह’ का ट्रेलर रिलीज, दोनों हाथों में बंदूक थामे नजर आए सोनू सूद

एक्शन से भरपूर ‘फतेह’ का ट्रेलर रिलीज, दोनों हाथों में बंदूक थामे नजर आए सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी आगामी फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए सोनू बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। आजकल वह इसी के प्रचार में जुटे हैं।अब आखिरकार फतेह का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सोनू जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी साइबर क्राइम पर आधारित है।

फतेह में जैकलीन फर्नांडिस के साथ सोनू की जोड़ी बनी है। नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ट्रेलर में तमाम सितारों की झलक दिख रही है।फतेह ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षा के विषयों पर आधारित है, जो डिजिटल युग के काले रहस्यों को उजागर करती है। फिल्म के एक्शन दृश्यों को हॉलीवुड तकनीशियनों द्वारा डिजाइन किया गया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

हाल ही में सोनू ने ऐलान किया था कि वह अपनी इस फिल्म की सारी कमाई दान कर देंगे।उन्होंने कहा था, फतेह देश के लोगों के लिए बनाई गई फिल्म है। हम फिल्म की कमाई को वृद्धाश्रम और अनाथालयों में दान करेंगे। सोनू के इस फैसले ने उनके प्रशंसकों को खुश कर दिया है।अभिनेता को पूरी उम्मीद है कि साइबर क्राइम पर आधारित एक्शन से लबरेज उनकी यह फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरेगी।

(आर एन एस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top