Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने दोषी जसपाल पर 25 हजार का जुर्माना और पीड़िता को 2 लाख मुआवजा देने के निर्देश दिए

देहरादून। देहरादून की स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए जसपाल को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, साथ ही पीड़िता को दो लाख रुपये का मुआवजा राज्य सरकार से दिलाने के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दिए।

शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा के अनुसार, यह मामला 1 सितंबर 2018 को पटेलनगर थाने में दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार, पीड़िता की उम्र उस समय 16 वर्ष दो महीने थी और उसकी फेसबुक के जरिए जसपाल नामक युवक से दोस्ती हुई थी, जो मूल रूप से चमोली जिले के देवाल थाना क्षेत्र के चिन्याली गांव का निवासी है। घटना के समय वह देहरादून के राजीव नगर में नौकरी करता था।

23 अगस्त 2018 को आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर बंजारावाला स्थित अपने कमरे पर बुलाया, जहां उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी और जल्द शादी करने का झांसा भी दिया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद 1 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई और 3 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जांच पूरी होने के बाद 3 दिसंबर 2018 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई, जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए गए। अदालत ने 5 जनवरी 2019 को आरोपी के खिलाफ आरोप तय किए। करीब छह साल की न्यायिक प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया और सजा का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top