Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

स्कूल जाते समय छात्रा पर गुलदार का हमला, गांव में दहशत का माहौल

स्कूल जाते समय छात्रा पर गुलदार का हमला, गांव में दहशत का माहौल

देहरादून- उत्तराखंड के किरोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल जा रही एक छात्रा पर गुलदार ने हमला कर दिया। हालाँकि छात्रा की सूझबूझ और साहस के चलते वह सुरक्षित बच गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है।

स्कूल के पास हुआ हमला, छात्रा ने दिखाई बहादुरी
घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। किरोड़ा निवासी जगदीश लाल की पुत्री अंबिका राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ा जा रही थी। स्कूल से महज 50 मीटर पहले एक गुलदार ने उस पर अचानक झपट्टा मारा। अंबिका ने तुरंत अपने छाते से जवाबी वार किए, जिससे गुलदार डरकर भाग गया। छात्रा जान बचाकर स्कूल पहुंची और पूरी घटना शिक्षकों को बताई।

सुरक्षा को लेकर सतर्क हुआ स्कूल प्रशासन
प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेश भट्ट ने बताया कि घटना के बाद छात्र-छात्राओं को समूह में स्कूल भेजने और छुट्टी के बाद समूह में ही घर भेजने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की गई है। स्कूल प्रबंधन ने खंड शिक्षा अधिकारी से समय परिवर्तन की मांग भी की है ताकि बच्चे अंधेरे में आवाजाही न करें।

वन विभाग ने तैनात की क्यूआरटी टीम
गुलदार की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने गांव और स्कूल क्षेत्र में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात कर दी है, जो लगातार गश्त कर रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि गुलदार इस समय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूम रहा है और उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों में भय का माहौल
हालांकि छात्रा सुरक्षित है और मानसिक रूप से स्थिर भी बताई जा रही है, लेकिन घटना के बाद गांव में भय और चिंता का माहौल है। अंबिका खेलों में भी सक्रिय है और उसकी बहादुरी की पूरे गांव में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top