Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में 29 ढोंगी बाबा और फर्जी वैद्य दंपती धरे गए, पुलिस का बड़ा खुलासा

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में 29 ढोंगी बाबा और फर्जी वैद्य दंपती धरे गए, पुलिस का बड़ा खुलासा

अलग-अलग राज्यों से आए नकली साधु लोगों को बना रहे थे निशाना, फर्जी दवाखाने का भी भंडाफोड़, कांवड़ यात्रा के बहाने सक्रिय थे ये भेषधारी

देहरादून। जिले में चल रहे ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को 29 ऐसे कथित बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जो धार्मिक भेष में भोली-भाली जनता को धोखा दे रहे थे। इन ढोंगियों में कई दूसरे राज्यों से आए हुए हैं, जो कांवड़ यात्रा के दौरान तीर्थ क्षेत्र में सक्रिय होकर आम लोगों को लंबी उम्र, संतान सुख और समृद्धि के नाम पर ठग रहे थे।

पुलिस की दबिश के दौरान सहसपुर क्षेत्र में एक बाबा के पास जब श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, तो पुलिस को शक हुआ। पास पहुंचते ही वह बाबा मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इसी तरह विकासनगर क्षेत्र में एक और व्यक्ति दुआ देने के नाम पर लोगों को झांसा दे रहा था।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 111 भेषधारी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें 71 अन्य राज्यों के हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इनमें से कोई आपराधिक गतिविधियों में तो शामिल नहीं है या फिर अपराध कर यहां छिपा हुआ तो नहीं। फिलहाल सभी का सत्यापन जारी है।

इस ऑपरेशन में एक और अहम खुलासा हुआ जब प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी दवाखाना बंद कराया। वहां एक दंपती बिना किसी प्रमाणपत्र या डिग्री के गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे थे। पूछताछ में ये दंपती किसी भी मान्यता प्राप्त चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई साबित नहीं कर सके। लिहाज़ा, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले भी ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को पकड़ा था, जिसकी पहचान बांग्लादेश के निवासी के रूप में हुई थी। विदेश मंत्रालय से पुष्टि के बाद अब उसे वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के समय बाहर से आए संदिग्धों की निगरानी और कड़ाई से जांच की जा रही है ताकि कोई असामाजिक तत्व तीर्थ क्षेत्र का माहौल न बिगाड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top