Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

चारधाम यात्रा के लिए 8112 कॉमर्शियल वाहनों को मिले ग्रीन कार्ड

चारधाम यात्रा के लिए 8112 कॉमर्शियल वाहनों को मिले ग्रीन कार्ड

देहरादून चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच परिवहन विभाग ने कॉमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक कुल 8112 ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे यात्रा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिल रही है।

उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी के अनुसार, ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वाहन स्वामी निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं और फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। हल्के मोटर वाहनों के लिए 400 रुपये और मध्यम व भारी वाहनों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन के बाद वाहन स्वामी को परिवहन कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं, जिनमें वाहन के प्रमाणपत्र, मार्ग परमिट, टैक्स जमा रसीद, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक का लाइसेंस शामिल है। दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहन का भौतिक निरीक्षण भी किया जाता है।

सभी प्रक्रियाएं पूरी होने और दस्तावेज सही पाए जाने पर ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें वाहन से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। ग्रीन कार्ड केवल व्यावसायिक (कॉमर्शियल) वाहनों के लिए ही अनिवार्य है।

Back To Top