Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड के चमोली में देर रात भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 मापी गई

उत्तराखंड के चमोली में देर रात भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 मापी गई

चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार की रात हल्के भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों को चौंका दिया। झटका महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

चमोली में यह झटका ज्यादा गंभीर नहीं था, लेकिन रात के समय आया होने के कारण लोगों में घबराहट देखी गई। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले 8 जुलाई को उत्तरकाशी जिले में भी इसी तरह का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी तीव्रता 3.2 थी। वह दोपहर 1:07 बजे आया था और उसका केंद्र धरती के 5 किलोमीटर भीतर था।

भूकंप क्यों आते हैं?

धरती की सतह अलग-अलग टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो लगातार हिलती-डुलती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या घर्षण करती हैं, तो ऊर्जा का संचय होता है। यह ऊर्जा जब अचानक बाहर निकलती है, तो भूकंप के रूप में धरती में झटका आता है।

भूकंप का केंद्र और तीव्रता क्या दर्शाते हैं?

भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जहां से धरती के भीतर ऊर्जा का विस्फोट होता है। इस स्थान के ठीक ऊपर की सतह पर कंपन सबसे अधिक महसूस किया जाता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, झटकों की तीव्रता घटती जाती है। अगर भूकंप की तीव्रता अधिक होती है (जैसे 7 या उससे ऊपर), तो उसका असर 40 किलोमीटर तक या उससे भी अधिक फैल सकता है।

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता?

भूकंप की तीव्रता मापने के लिए ‘रिक्टर स्केल’ का उपयोग किया जाता है। इस स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के स्तर पर मापा जाता है। यह पैमाना भूकंप के केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा की ताकत को मापता है। जितनी अधिक तीव्रता, उतना ज्यादा असर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top