Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

आजम खान की रिहाई आखिरी वक्त पर अटकी, कोर्ट में जुर्माना न भरने से रोकी गई प्रक्रिया

आजम खान की रिहाई आखिरी वक्त पर अटकी, कोर्ट में जुर्माना न भरने से रोकी गई प्रक्रिया

सीतापुर- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की 23 महीने बाद होने वाली रिहाई आखिरी वक्त में टल गई। मंगलवार सुबह 9 बजे उन्हें सीतापुर जेल से रिहा किया जाना था, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में आई रुकावट के कारण यह संभव नहीं हो सका।

आजम खान के बेटे अदीब खान करीब 150 समर्थकों के साथ सुबह 7 बजे ही जेल के बाहर पहुंच गए थे। पर रिहाई से पहले सामने आए एक पुराने केस में जुर्माना जमा न होने के कारण प्रक्रिया रोक दी गई। रामपुर के एक मामले में अदालत ने उन पर दो धाराओं के तहत क्रमशः 3,000 और 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसे जमा नहीं किया गया था।

अब यह रकम मंगलवार सुबह रामपुर कोर्ट खुलने के बाद जमा की जाएगी। उसके बाद सीतापुर जेल को फैक्स के जरिए जानकारी भेजी जाएगी। अगर सब कुछ समय से हो गया, तो आजम खान की रिहाई दोपहर 12 से 2 बजे के बीच संभव हो सकती है।

जेल के बाहर समर्थकों की भीड़, पुलिस ने हटाया

सुबह से ही सीतापुर जेल के बाहर भीड़ जमा हो गई थी। अदीब खान अपने समर्थकों के साथ जैसे ही पहुंचे, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें जेल गेट से हटाया। बताया जा रहा है कि समर्थकों की 15 गाड़ियां नो-पार्किंग जोन में खड़ी थीं, जिन पर पुलिस ने चालान कर दिया।

बसपा में जाने की अटकलें तेज

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि जेल से रिहा होने के बाद आजम खान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 9 अक्टूबर को लखनऊ में मायावती एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही हैं, जिसमें आजम खान की बसपा में औपचारिक एंट्री हो सकती है।

104 मामलों का सामना कर चुके हैं आजम खान

आजम खान के खिलाफ कुल 104 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से अकेले रामपुर में 93 केस हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। 2022 में भड़काऊ भाषण के एक मामले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी।

फरवरी 2020 में गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले रामपुर जेल भेजा गया, फिर सुरक्षा कारणों से सीतापुर शिफ्ट किया गया। मई 2022 में वह एक बार जेल से बाहर आए, लेकिन अक्टूबर 2023 में एक अन्य मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने फिर से सरेंडर कर दिया था। तब से अब तक वह सीतापुर जेल में बंद हैं।

Back To Top