Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

धराली में आजीविका पुनर्स्थापना मिशन के तहत दो सेब कलेक्शन सेंटर का भूमिपूजन

धराली में आजीविका पुनर्स्थापना मिशन के तहत दो सेब कलेक्शन सेंटर का भूमिपूजन

उत्तरकाशी। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान, जाड़ी के द्वारा धराली गांव में किसानों की सुविधा के लिए दो सेब कलेक्शन सेंटर एवं ग्रेडिंग मशीन स्थापित की जा रही है। रविवार को शुभ मुहूर्त पर ग्राम पंचायत की चयनित भूमि पर पंचायत प्रधान अजय नेगी, सहकारिता पदाधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

संस्थान के सचिव द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि 5 अगस्त की आपदा में गांव की तमाम सुविधाएं नष्ट हो गई थीं। पूर्व में उपलब्ध ग्रेडिंग मशीन भी आपदा की भेंट चढ़ गई थी, जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में संस्थान का प्रयास है कि जल्द से जल्द यहां नए कलेक्शन सेंटर और ग्रेडिंग मशीन की स्थापना हो ताकि किसानों की सेब की फसल सुरक्षित रह सके।

जाड़ी संस्थान से जुड़े माधवेंद्र रावत ने कहा कि किसान हित में कलेक्शन सेंटर के निर्माण कार्य को दिन-रात जारी रखा जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान अजय नेगी ने इसे गांव की बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि अब तक गांव में सड़क के नजदीक न तो स्टोरेज की व्यवस्था थी और न ही ग्रेडिंग मशीन। नई व्यवस्था से किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

धराली युवा सहकारिता के अध्यक्ष शुभम पंवार ने बताया कि इस परियोजना से किसानों को सुविधाओं के साथ रोजगार भी मिलेगा। सहकारिता में गांव के युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होगी और यही समिति कलेक्शन सेंटर के संचालन का जिम्मा संभालेगी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान अजय नेगी, माधवेंद्र रावत, महेश पंवार, शुभम पंवार, डॉ. कुलदीप पंवार, संजय पंवार, सचेंद्र पंवार, पूरण सिंह, रजत पंवार, निधि सिद्धवान, सागर सिद्धवान, अमन पंवार, जयदेव पंवार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

धराली युवा सहकारिता की प्रथम कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष – शुभम पंवार

  • उपाध्यक्ष – जयदेव पंवार

  • सचिव – रजत पंवार

  • सह सचिव – निधि सिद्धवान

  • कोषाध्यक्ष – सागर सिद्धवान

  • मीडिया प्रभारी – अमन पंवार

  • संरक्षक – अजय नेगी (ग्राम प्रधान)

  • मार्गदर्शक – माधव रावत, महेश पंवार

  • सदस्य – ग्राम पंचायत के समस्त किसान

Back To Top