Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

पौड़ी- जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी निलंबित

पौड़ी- जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी निलंबित

जिपं पौड़ी से निदेशालय संबद्ध एएमए हुए निलंबित

लापरवाही और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर शासन की कार्रवाई

पौड़ी- शासन ने जिला पंचायत पौड़ी के अपर मुख्य अधिकारी डॉ. सुनील कुमार  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शासन को प्राप्त शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि डॉ. सुनील कुमार ने जिला पंचायत कार्यालय स्तर पर प्राप्त पत्रों एवं शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं किया। साथ ही वे अक्सर बिना अवकाश स्वीकृति या अनुमति के अपने कार्यालय से अनुपस्थित रहते थे।

शासन ने इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए उनके विरुद्ध उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव किया है।

निलंबन अवधि में डॉ. सुनील कुमार पंचायतीराज निदेशालय, देहरादून में सम्बद्ध रहेंगे। इस दौरान उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। निलंबन अवधि में उन्हें प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।

जांच में सुनील कुमार के अन्य व्यावसायिक उपक्रमों के भी संकेत मिले हैं।

पूर्व में हुए एक 75 लाख के सफाई  घपले में पौड़ी जिला पंचायत के कार्मिक निलंबित हो चुके हैं। एक उपनल कर्मी ने तो अपनी पत्नी के नाम कम्पनी खोलकर सरकारी भुगतान करवा लिया था।

Back To Top