Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बुलंदशहर में मासूम की दर्दनाक हत्या, संदूक में मिला शव — खोज में खुद शामिल था हत्यारा

पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के नित्यानंदपुर नंगली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब डेढ़ साल के मासूम माधव का शव उसके पड़ोसी के घर के संदूक से बरामद हुआ। मासूम बीते मंगलवार शाम अचानक लापता हो गया था। परिवारजन ने पूरे गांव में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही युवक अंकुश पर शक हुआ। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो एक संदूक पर नजर ठहर गई। संदूक खोलने पर पुलिस टीम सन्न रह गई — अंदर रजाई के नीचे मासूम माधव का शव छिपा हुआ था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या करने वाला अंकुश, वारदात के बाद लोगों के साथ मिलकर मासूम की तलाश में जुटा रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि जिस युवक पर बच्चे की तलाश की जिम्मेदारी थी, वही उसका हत्यारा निकला। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Back To Top