Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

अभिनेता पंकज धीर नहीं रहे, ‘महाभारत’ के कर्ण के रूप में थे मशहूर

अभिनेता पंकज धीर नहीं रहे, ‘महाभारत’ के कर्ण के रूप में थे मशहूर

 टेलीविज़न इतिहास की प्रतिष्ठित श्रृंखला ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले वयोवृद्ध अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। बुधवार, 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि, अभी तक उनके निधन का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

उनके निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री और दर्शकों को गहरे शोक में डाल दिया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में संपन्न होगा।

साथी कलाकारों में शोक की लहर

पंकज धीर के साथ ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान बताया

“हां, यह बहुत दुखद है। मैंने न सिर्फ एक सह-कलाकार बल्कि एक बेहद करीबी दोस्त को खो दिया है। वह एक शानदार इंसान थे — नम्र, दयालु और बेहद पेशेवर। मैं अभी भी सदमे में हूं।”

टेलीविज़न की एक अमिट छवि

1988 में बी. आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित महाभारत में पंकज धीर ने कर्ण के किरदार को जिस गहराई और गरिमा के साथ निभाया, वह आज भी दर्शकों की यादों में बसा हुआ है। उनका डायलॉग डिलीवरी, स्क्रीन प्रेजेंस और गंभीर भाव—हर एक दृश्य में उनका अभिनय अलग ही छाप छोड़ता था।

पंकज धीर का जाना केवल एक अभिनेता की विदाई नहीं है, बल्कि उस युग की विदाई है जब टेलीविज़न पर किरदार जीवंत हो उठते थे। उनकी अदाकारी ने ‘कर्ण’ जैसे जटिल किरदार को इंसानी संवेदनाओं के साथ गहराई से पेश किया।

Back To Top