Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

यूपी बनेगा अंतरराष्ट्रीय मेहमाननवाजी का केंद्र, 22 देशों के राजदूत आएंगे लखनऊ

यूपी बनेगा अंतरराष्ट्रीय मेहमाननवाजी का केंद्र, 22 देशों के राजदूत आएंगे लखनऊ

लखनऊ- उत्तर प्रदेश इस सप्ताहांत एक ऐतिहासिक मेजबानी करने जा रहा है। शुक्रवार से रविवार (1 से 3 नवंबर) के बीच 22 देशों के 48 राजदूत और राजनयिक प्रतिनिधि राज्य के दौरे पर रहेंगे। यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में विदेशी राजनयिक एक साथ यूपी पहुंचेंगे।

विदेशी प्रतिनिधियों का यह दौरा न केवल अवध और यूपी की संस्कृति से परिचय कराने का अवसर होगा, बल्कि उन्हें राज्य की औद्योगिक नीतियों, तकनीकी प्रगति और निवेश संभावनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को प्रोत्साहित करना है।

इस पूरे आयोजन की ज़िम्मेदारी इन्वेस्ट यूपी को दी गई है, जो प्रदेश की औद्योगिक नीति, निवेश माहौल और आर्थिक विकास मॉडल की प्रस्तुति करेगा।

अपने प्रवास के दौरान विदेशी मेहमान आईआईएम लखनऊ, एचसीएल सिटी और एकेटीयू का भ्रमण करेंगे, जहाँ वे राज्य के युवाओं की तकनीकी दक्षता और प्रबंधन कौशल को करीब से देखेंगे।

सांस्कृतिक अनुभव के तौर पर वे लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाज़ा और ओडीओपी शिल्पग्राम का दौरा करेंगे। यहाँ उन्हें चिकनकारी कला और अवधी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस दौरे से न केवल नए निवेश के अवसर खुलेंगे बल्कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति, कौशल और नवाचार की पहचान भी वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।

Back To Top