Google Summer Internship: टेक कंपनी गूगल ने समर 2026 के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर PhD इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप भारत के तीन प्रमुख शहरों बेंगलुरु (कर्नाटक), हैदराबाद (तेलंगाना) और पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार Google Careers वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह एक 12 से 14 सप्ताह की पेड इंटर्नशिप होगी, जो प्रतिभागियों को व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के अवसर, एक्जिक्यूटिव स्पीकर सेशन और कम्युनिटी बिल्डिंग प्रोग्राम जैसी गतिविधियों से जोड़ती है।
इंटर्नशिप की प्रमुख बातें
इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को जटिल कंप्यूटर साइंस समस्याओं पर काम करने, स्केलेबल और डिस्ट्रिब्यूटेड सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने और विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर सहयोग करने का अवसर मिलेगा। गूगल का कहना है कि इंटर्न ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करेंगे जो कंपनी की वास्तविक जरूरतों से जुड़ा होगा।
कंपनी के मुताबिक, “हम ऐसे इंजीनियरों की तलाश में हैं जो बहुमुखी सोच रखते हों, तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हों और सॉफ्टवेयर डिजाइन, टेस्टिंग, डिप्लॉयमेंट और मेंटेनेंस की सभी प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभा सकें।”
मुख्य जिम्मेदारियां
टीम में नवाचारी और उत्पादक माहौल बनाए रखना, साथियों और प्रबंधकों के साथ सहयोग बनाकर काम करना,गूगल उत्पादों के लिए स्केलेबल समाधान विकसित करना, तकनीकी ज्ञान को वास्तविक जीवन की समस्याओं में लागू करना साथ ही, डेटा और जानकारी का विश्लेषण कर प्रभावी समाधान तैयार करने जैसी जिम्मेदारियां शामिल है।
आवश्यक योग्यताएं
Unix/Linux वातावरण में कार्य अनुभव, डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम और सॉफ्टवेयर डिजाइन की मजबूत समझ, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या किसी तकनीकी क्षेत्र में PhD प्रोग्राम में नामांकित हों और Java, C/C++, Python, JavaScript या Go जैसी किसी भाषा में प्रोग्रामिंग अनुभव।
वांछित योग्यताएं
AI, Machine Learning, Databases, Distributed Systems, Networking या Compilers जैसे क्षेत्रों में शोध अनुभव के साथ ही कई भाषाओं में प्रोग्रामिंग अनुभव और कंप्यूटर साइंस की कोर अवधारणाओं पर गहरा ज्ञान शामिल है।
गूगल की भर्ती टीम उम्मीदवारों के रिज़्यूमे का मूल्यांकन कर तय करेगी कि वे किस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। हालांकि कंपनी ने फिलहाल स्टाइपेंड या वेतन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
