Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

राज्य स्थापना दिवस पर पर्यटन विभाग की साइकिलिंग रैली का शुभारंभ

राज्य स्थापना दिवस पर पर्यटन विभाग की साइकिलिंग रैली का शुभारंभ

पौड़ी: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग के तत्वाधान में साइकिलिंग रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में पर्वतीय उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रैली में लगभग 20 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा, अनुशासन और साहस का परिचय देते हुए स्वच्छ पर्वतीय प्रदेश, स्वस्थ उत्तराखंड का संदेश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कंडोलिया पार्क में हरी झंडी दिखाकर किया साइकिल रैली का आरंभ

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कंडोलिया पार्क में हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कंडोलिया पार्क से प्रारम्भ होकर देवप्रयाग मार्ग होते हुए द्वारीधार तक पहुंची और पुनः कंडोलिया पार्क में समापन हुआ। रास्ते भर प्रतिभागियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरुक करने का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का है प्रतीक-गुणवंत

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि साइकिलिंग जैसी गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य प्राकृतिक सौंदर्य और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। हमें इसे संजोने के लिए जनसहभागिता बढ़ानी होगी। साइकिलिंग जैसी पहलें युवाओं को फिट रहने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।

साहसिक पर्यटन का बन सकता है प्रमुख केंद्र- नेगी 

जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद में कई जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पौड़ी जैसे रमणीय क्षेत्र साइकिलिंग, ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। यदि स्थानीय युवा इस दिशा में आगे आएं तो यह क्षेत्र साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग का समस्त स्टाफ और अन्य उपस्थित थे।

Back To Top