Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

देहरादून में हँसी का तूफ़ान हुआ शुरू, तीन नवम्बर को ज़ाकिर ख़ान करेंगे स्टैंडप कॉमेडी

देहरादून में हँसी का तूफ़ान हुआ शुरू, तीन नवम्बर को ज़ाकिर ख़ान करेंगे स्टैंडप कॉमेडी

देहरादून। राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष देहरादून में देश का सबसे बड़ा हास्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय “कॉमेडी फेस्ट” में भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार्स अपनी हंसी, व्यंग्य और विनोदमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाने आए। नींबू वाला स्थित आईएचएम में हो रहे इस कॉमेडी फेस्ट का आयोजन आज और कल भी होगा।

1 नवंबर से 3 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्ट के प्रथम दिन कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और राजीव ठाकुर ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोट पोट किया।

फेस्ट के दूसरे दिन चिंकी-मिंकी, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर दर्शकों को हंसा कर लोट पोट करेंगे। बताते चलें कि ‘सुनील ग्रोवर, जो अमिताभ बच्चन, गुलज़ार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अद्भुत नकलों से मशहूर हैं, दर्शकों को अपने ख़ास अंदाज़ से अपना दीवाना बनायेंगे।

फेस्ट के अंतिम दिन 3 नवंबर को ज़ाकिर ख़ान, अपनी लोकप्रिय स्टैंडप कॉमेडी के माध्यम से मंच पर धमाल मचाएंगे और आपको लुभाएंगे। ज़ाकिर ख़ान, जिन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचा, आज स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं।

गोपाल दत्त का म्यूज़िकल कॉमेडी शो पहले से ही बेहद लोकप्रिय है। जुड़वाँ बहनें चिंकी-मिंकी अपनी अनोखी और एकसाथ संवाद शैली के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि राजीव ठाकुर अपने तीखे वन-लाइनर्स से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे।

सोनी चैनल पर प्रसारित सुपर डांसर में मामाजी के किरदार और अन्य टेलीविज़न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके परीतोष त्रिपाठी अपनी मज़ेदार अदाओं के साथ-साथ हास्य कविताएँ भी प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर राज्य के प्रमुख अभिनेताओं में सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हिमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि तत्रारी, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थपलियाल, प्रियांशु पैन्यूली, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे को भी सम्मानित किया गया।

Back To Top