Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

यह समय महाभारत रचने का नहीं, महान भारत बनाने का है, देहरादून में बोले स्वामी चिदानंद सरस्वती

यह समय महाभारत रचने का नहीं, महान भारत बनाने का है, देहरादून में बोले स्वामी चिदानंद सरस्वती

देहरादून। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने आज देहरादून में प्रेस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थिति, सुरक्षा, कूटनीति और राष्ट्रीय एकता को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उनके संबोधन के दौरान देश और विदेश से जुड़े अनेक मुद्दे भी उठे।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि देश के अंदर और बाहर “डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करने वालों” को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि देश को किसी प्रकार का भय रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि “आज देश मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत नेतृत्व वाली सरकार के साथ खड़ा है।”

उन्होंने अपने विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में भारत की साख पहले की तुलना में काफी बढ़ी है और यह कूटनीति तथा सशक्त नीतियों का परिणाम है।

राजधानी की घटना पर चिंता

बातचीत के दौरान उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुई घटना पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएँ “गंभीर संकेत” देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थितियों में कानून और संविधान के दायरे में रहते हुए कड़ाई से कार्रवाई करना आवश्यक है।

राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

स्वामी ने अपने संबोधन के अंत में देश के नागरिकों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि, “यह समय महाभारत रचने का नहीं, महान भारत बनाने का है। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अब एक होकर आगे बढ़ने का समय है।”

Back To Top