Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मानव–वन्यजीव संघर्ष पर CM धामी का बड़ा एक्शन, पौड़ी के DFO को हटाए जाने के निर्देश

मानव–वन्यजीव संघर्ष पर CM धामी का बड़ा एक्शन, पौड़ी के DFO को हटाए जाने के निर्देश

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित वन विभाग की समीक्षा बैठक में मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। लगातार बढ़ती घटनाओं पर गंभीर रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने पौड़ी के DFO को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए। उन्होंने इसे स्पष्ट लापरवाही करार देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि मानव–वन्यजीव संघर्ष की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी का सीधा निर्धारण संबंधित DFO और रेंजर पर होगा। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता पहुंचाने के आदेश भी जारी किए गए।

जहां जंगली जानवरों का खतरा अधिक है, वहां स्कूली बच्चों के लिए एस्कॉर्ट सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर परिवार आर्थिक संकट में न फंसे, इसके लिए वन विभाग को दो सप्ताह के भीतर आजीविका सहायता नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में कैमरों से निगरानी बढ़ाने, गांवों के आसपास झाड़ियों की सफाई कराने और ग्रामीणों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

सीएम ने कहा कि जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों में न पहुंचें, इसके लिए स्थायी समाधान और आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग अनिवार्य है। बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top