Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

एम्स ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांट विभाग की मांग तेज, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को लिखा पत्र

एम्स ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांट विभाग की मांग तेज, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को लिखा पत्र

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखते हुए एम्स ऋषिकेश में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में एम्स ऋषिकेश में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की मांग तेजी से बढ़ी है, विशेषकर अंगदान और मल्टी ऑर्गन प्रत्यारोपण से संबंधित मामलों में।

सीएम धामी ने पत्र में उल्लेख किया कि उत्तराखंड के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी गंभीर और जटिल बीमारियों से ग्रस्त मरीज बड़ी संख्या में एम्स ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिससे संभावित डोनर्स में वृद्धि हुई है। इसके बावजूद किडनी, लिवर, पैंक्रियाज और हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत वाले मरीजों को अभी भी दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है, जिससे मरीजों को समय की कमी और आर्थिक बोझ जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि एम्स ऋषिकेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और बुनियादी ढांचे की क्षमता पहले से मौजूद है, जिससे मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांट विभाग की स्थापना बेहद उपयुक्त और आवश्यक हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल उत्तराखंड, बल्कि उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्रों के मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगी।

सीएम धामी ने केंद्र सरकार से इस विभाग की स्थापना के लिए जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करते हुए उम्मीद जताई कि इससे गंभीर मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सकेंगी।

Back To Top