Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

जेवर चमकाने के बहाने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, शातिर ठग फरार

जेवर चमकाने के बहाने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, शातिर ठग फरार

गाजियाबाद- गाजियाबाद के कविनगर इलाके में ठगी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से एक बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन उड़ा लिए। ठगों ने खुद को घरेलू सेवाएं देने वाला बताकर भरोसा जीता और फिर पलक झपकते ही वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 63 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर खड़ी थीं। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान उन्होंने आभूषणों की सफाई और चमक बढ़ाने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिना किसी नुकसान के सोने के कंगन पहले जैसे चमकदार बना देंगे।

महिला उनकी बातों में आ गईं और कंगन उतारकर उन्हें सौंप दिए। इसके बाद ठगों ने एक बर्तन में कंगन डालने का नाटक किया और नजरों से ओझल करते हुए असली गहनों की जगह नकली सामान रख दिया। कुछ देर बाद महिला को एक बर्तन सौंपते हुए कहा गया कि उसे गर्म पानी में डालने से कंगन और ज्यादा चमक जाएंगे।

महिला जैसे ही घर के भीतर गईं, दोनों युवक तेजी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एसीपी कविनगर सूर्यबली ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान लोगों पर भरोसा न करें और इस तरह के झांसे में आने से बचें।

Back To Top