Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

टिहरी पुलिस बनी खोई बुजुर्ग महिला की आस, परिवार से ऐसे मिलाया

टिहरी पुलिस बनी खोई बुजुर्ग महिला की आस, परिवार से ऐसे मिलाया

जाते हुए बुजुर्ग महिला ने दिया पुलिस को आशीर्वाद । अपने बेटे से जाते हुए बोली जैसे अपने मायके आई थी।।

टिहरी- टिहरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर की रात चंबा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान के पुरानी टिहरी कोटि मार्ग में स्थित जाख गांव के पास सड़क मार्ग पर पुलिस को एक बुजुर्ग महिला करीब 75 वर्ष अकेली और असहाय हालत में दिखाई दी। महिला की मनोदशा ठीक नहीं लग रही थी और उनकी बात न तो समझ आ रही थी और न तो अपना सही पता बता पा रही थी और न ही यह स्पष्ट कर पा रही थी कि वह कहां से आई है। बस ये बता रही थी कि वो कैसे आई उसे नहीं पता।

थाना चम्बा पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को थाना चम्बा में लाकर सबसे पहले खाना खिलाया और उसे विश्वास में लेकर शांतिपूर्वक बातचीत की।बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वह उत्तरकाशी की है और बनचौरा, उत्तरकाशी से अपनी बेटी के यह जाने के लिए एक टैक्सी में बैठी थी फिर न जाने कहा आ गई। गुमसुम हालत में वह लगातार पैदल चलती हुई टिहरी झील से होते हुए कोटि चंबा रोड में पहुंच गई थी। इस सूचना पर चंबा प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा द्वारा रात्रि में ही उत्तरकाशी जनपद पुलिस को महिला का हुलिया बताकर रेडियो संदेश कराया गया और महिला की तस्वीर को वाट्सअप से प्रसारित कराया गया। जिस पर उत्तरकाशी पुलिस की मदद से कुछ ही घंटों में पता चला कि यह महिला ग्राम धारकोट थाना धरासू उत्तरकाशी की रहने वाली है। उत्तरकाशी पुलिस ने महिला के पुत्र सूरज का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसे सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सूरज अपनी माता को लेने उत्तरकाशी से आज थाना चंबा पर आया और अपनी मां को सकुशल देखकर पुलिस का आभार व्यक्त किया। बताया कि उसकी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण से इसे ही चली आई है।

टिहरी पुलिस की इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। बुजुर्गों और असहाय लोगों के प्रति ऐसी संवेदनशीलता पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

Back To Top