Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का रॉयल लुक आउट, यश की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का रॉयल लुक आउट, यश की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

Hema Qureshi First Look Toxic: केजीएफ’ फेम यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म से जुड़े हर नए अपडेट पर फैंस की नजर टिकी है। कियारा आडवाणी के बाद अब मेकर्स ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर ली है।

मेकर्स द्वारा जारी पोस्टर में हुमा कुरैशी बेहद रॉयल और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। काले रंग के मॉडर्न गाउन में हुमा एक लग्जरी कार के पास खड़ी दिखती हैं। उनके पीछे परी जैसी आकृति वाली मूर्ति नजर आती है, जो उनके किरदार को रहस्यमयी और प्रभावशाली बनाती है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने बताया है कि हुमा फिल्म में ‘एलिजाबेथ’ नाम का किरदार निभा रही हैं। उनका लुक किसी शक्तिशाली और आत्मविश्वासी महिला की झलक देता है।

इससे पहले फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे खुद यश ने शेयर किया था। उस पोस्टर में कियारा रैंप पर वॉक करती नजर आई थीं। उन्होंने ऑफ-शोल्डर हाई-स्लिट गाउन पहना हुआ था और उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे, जबकि पीछे जश्न का माहौल नजर आया। कियारा फिल्म में ‘नादिया’ के किरदार में दिखाई देंगी।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बड़े बजट और भव्य स्तर पर बन रही इस फिल्म की रिलीज पहले तय समय पर नहीं हो सकी थी और अब इसे मार्च 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

Back To Top