Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त

प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

लोनी में साइबर ठगी, बिना ओटीपी खाते से उड़े करीब तीन लाख रुपये

गाजियाबाद: लोनी क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या लिंक के करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब वह बैंक में पासबुक अपडेट कराने पहुंचा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकास कुंज कॉलोनी निवासी दीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके खाते से 2 लाख 99 हजार 995 रुपये निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान न तो उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था। खाते से रकम निकलने की उन्हें कोई सूचना भी नहीं मिली।

पीड़ित के अनुसार, जब वह दो दिन पहले बैंक गया और पासबुक अपडेट करवाई, तब  यहाँ पता चला की पैसे निकले गए है जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Back To Top