Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मां से कहासुनी के बाद निकली युवती बनी हैवानियत का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार

मां से कहासुनी के बाद निकली युवती बनी हैवानियत का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल कचोड़ने वाला मामला सामने आया है। घर में मां से कहासुनी के बाद बाहर निकली 28 वर्षीय युवती को लिफ्ट देने के बहाने कार सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी करीब दो घंटे तक युवती को कार में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे।

घटना के बाद आरोपी देर रात करीब तीन बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास युवती को चलती कार से धक्का देकर फरार हो गए। सड़क पर गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई ईको वैन भी बरामद कर ली गई है। पहचान परेड (टीआईपी) प्रक्रिया के चलते फिलहाल आरोपियों के नाम और तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई हैं। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।

पीड़िता फरीदाबाद की निवासी है। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे युवती का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि घर में मां से विवाद हो गया है और वह सहेली के घर जा रही है। उसने कहा था कि कुछ घंटों में वापस लौट आएगी।

रात करीब 12 बजे युवती दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको वैन वहां आकर रुकी, जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद आरोपी वाहन को निर्धारित रास्ते की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले गए।

हनुमान मंदिर के आगे एक आरोपी वाहन चलाता रहा, जबकि दूसरे ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया, लेकिन वहा अपने आप को नहीं बचा पाई। देर रात उसे चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और टांके लगाने पड़े।

घटना के बाद किसी तरह पीड़िता ने अपनी बहन को फोन कर जानकारी दी। बहन मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया।

Back To Top