Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

यमुना फ्लडप्लेन से हटे डीएमआरसी, दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 मार्च 2026 तक दी अंतिम मोहलत

यमुना फ्लडप्लेन से हटे डीएमआरसी, दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 मार्च 2026 तक दी अंतिम मोहलत

नई दिल्ली- यमुना नदी के फ्लडप्लेन से जुड़ा मामला एक बार फिर सख्त रुख के साथ सामने आया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को निर्देश दिया है कि वह यमुना के डूब क्षेत्र में मौजूद अपनी सभी गतिविधियां तय समयसीमा के भीतर समाप्त करे। अदालत ने 31 मार्च 2026 तक का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया है कि इसके बाद इस इलाके में डीएमआरसी की किसी भी तरह की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि बैचिंग प्लांट और कास्टिंग यार्ड जैसे निर्माण से जुड़े ढांचे पूरी तरह हटाए जाएं। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि पहले दिए गए निर्देशों के बावजूद क्षेत्र खाली न किया जाना चिंता का विषय है।

हालांकि, डीएमआरसी की भूमिका को शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन प्रोजेक्ट से जुड़ा मानते हुए अदालत ने विशेष परिस्थिति में समय बढ़ाने की अनुमति दी। कोर्ट ने साफ किया कि यह छूट केवल एक बार के लिए है और तय समय के बाद किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण सामग्री हटने के बाद यमुना फ्लडप्लेन को उसके प्राकृतिक स्वरूप में वापस लाया जाए। इसके लिए बागवानी और वन विभाग की मदद ली जाएगी। किसी भी प्रकार का मलबा, कचरा या मशीनरी का हिस्सा मौके पर नहीं छोड़ा जाएगा।

काम पूरा होने के बाद संबंधित जमीन को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को सौंपा जाएगा। डीडीए को निर्देश दिया गया है कि वह 10 अप्रैल 2026 तक अदालत में अपनी अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करे।

Back To Top