Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

नए साल से पहले वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ बेकाबू

नए साल से पहले वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ बेकाबू

मथुरा: नए साल के आगमन से पहले वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंचने लगी। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जो मुख्य मार्गों से होती हुई संकरी गलियों तक फैल गईं। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण मंदिर परिसर के भीतर धक्का-मुक्की के बीच ही दर्शन संपन्न कराए गए।

सुबह बढ़ते ही हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए। कई बार भीड़ अनियंत्रित होती नजर आई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और मंदिर सेवायतों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग की गई, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या के आगे व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के अलावा प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रेम मंदिर में आकर्षक रोशनी और सजावट के बीच भक्तों की लंबी कतारें दिखीं। वहीं इस्कॉन मंदिर में कीर्तन-भजन के साथ भक्तों ने आध्यात्मिक माहौल में नए साल का स्वागत किया।

प्रशासन का अनुमान है कि नए साल के मौके पर वृंदावन में लाखों श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं। इसके बावजूद मंदिरों के आसपास कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

Back To Top