Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

‘इक्कीस’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, भारत-पाक डायलॉग हटाने के बाद पास हुई श्रीराम राघवन की वॉर फिल्म

‘इक्कीस’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, भारत-पाक डायलॉग हटाने के बाद पास हुई श्रीराम राघवन की वॉर फिल्म

Ikkis Film U/A Certificate: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ ने रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A (13+) सर्टिफिकेट जारी किया है। अब 13 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक अभिभावकों की मौजूदगी में यह फिल्म देख सकेंगे।

हालांकि, सर्टिफिकेशन से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ अहम बदलाव भी करवाए हैं। इनमें सबसे प्रमुख भारत-पाकिस्तान संबंधों से जुड़े एक करीब 15 सेकंड के संवाद को हटाया जाना शामिल है। बोर्ड का मानना है कि मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी था।

फिल्म का रनटाइम और खासियत

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कुल अवधि लगभग 2 घंटे 27 मिनट रखी गई है। यह फिल्म श्रीराम राघवन के करियर में एक अहम मोड़ मानी जा रही है, क्योंकि यह उनकी पहली पूर्ण युद्ध आधारित फीचर फिल्म है। अब तक थ्रिलर और सस्पेंस फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले राघवन ने इस बार देशभक्ति, वीरता और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा है।

सेंसर बोर्ड ने सुझाए कई बदलाव

सीबीएफसी ने फिल्म के कुछ हिस्सों को संवेदनशील मानते हुए संशोधन के निर्देश दिए। भारत-पाकिस्तान से जुड़ा एक संवाद पूरी तरह हटाया गया है। इसके अलावा फिल्म में दिखाए गए एक टैंक के नाम में भी बदलाव करने को कहा गया, ताकि किसी तरह का विवाद न हो।

डिस्क्लेमर और क्रेडिट्स में संशोधन

सेंसर बोर्ड ने ओपनिंग डिस्क्लेमर में पूना हॉर्स रेजिमेंट, कर्नल हनुत सिंह और टैंक क्रू के प्रति आभार व्यक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही योद्धाओं की तस्वीरें और एक परिचयात्मक वॉयसओवर जोड़ने को कहा गया है। एंड क्रेडिट्स में डिफेंस एक्सपर्ट की भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल का उल्लेख टेक्स्ट और वॉयसओवर के जरिए करने का निर्देश भी शामिल है। इसके अलावा शराब के ब्रांड नाम को ब्लर करना और एंटी-स्मोकिंग संदेश जोड़ना भी अनिवार्य किया गया है।

कहानी और कलाकार

फिल्म ‘इक्कीस’ भारत के सबसे कम उम्र के परम वीर चक्र विजेता मेजर अरुण खेतरपाल के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्म में उनके पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे उनकी आखिरी फिल्म माना जा रहा है। इसके अलावा जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और दिवंगत असरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Back To Top