Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में प्रॉपर्टी डील का झगड़ा बना हत्या की वजह, लाइसेंसी रिवॉल्वर से किसान को मारी गोली

दिल्ली में प्रॉपर्टी डील का झगड़ा बना हत्या की वजह, लाइसेंसी रिवॉल्वर से किसान को मारी गोली

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला क्षेत्र के घोघा गांव में शनिवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई, जहां प्रॉपर्टी सौदे से जुड़े कमीशन विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ खुद नरेला थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घोघा गांव निवासी 55 वर्षीय किसान धर्मपाल को शनिवार शाम घर से बाहर बुलाया गया था। इसके बाद सुनसान इलाके में आरोपी दिनेश कुमार ने अपने साथी भूप सिंह के साथ मिलकर धर्मपाल पर उसकी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद दोनों आरोपी सीधे नरेला थाना पहुंचे, जहां दिनेश ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर को भी कब्जे में ले लिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने घोघा गांव स्थित एक ट्यूबवेल के पास से धर्मपाल का शव बरामद किया। शव की हालत देख कर साफ था कि गोली गर्दन के पास लगी थी। सूचना मिलने पर मृतक के बेटे प्रदीप मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धर्मपाल को एक प्रॉपर्टी सौदे के एवज में कमीशन मिलना था, जिसे लेकर वह लगातार आरोपियों से भुगतान की मांग कर रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।

घटना से आक्रोशित परिवार और ग्रामीणों ने नरेला-बवाना रोड पर घोघा मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। जाम के कारण इलाके में लंबा यातायात अवरुद्ध रहा।

सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Back To Top