Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

एटीएस वन हेमलेट में रहस्यमयी मौत, 17वीं मंजिल से गिरे इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक

एटीएस वन हेमलेट में रहस्यमयी मौत, 17वीं मंजिल से गिरे इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक

नोएडा: शहर के सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी की ऊंची मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कानपुर निवासी अजय गर्ग, जो दिल्ली स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे, अपनी पत्नी मयूरी गर्ग के साथ सोसाइटी की 17वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रह रहे थे। शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे वह बालकनी की ओर गए थे, जिसके कुछ ही देर बाद उनके नीचे गिरने की सूचना मिली।

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने अजय गर्ग को गंभीर हालत में पाया। तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सूचना मिलने पर मृतक के परिवार और मुंबई में रहने वाले बेटे को भी अवगत कराया गया। शाम तक परिजन नोएडा पहुंच गए। पुलिस ने सोसाइटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्राथमिक जांच में पत्नी ने बताया कि अजय  कुछ मिनट में लौटने की बात कहकर बालकनी की ओर गए थे, इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस हादसे और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

Back To Top