Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर 6.94 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से चार आरोपी गिरफ्तार

गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर 6.94 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर लोगों को ठगने वाले साइबर ठगों के एक गिरोह का साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के पटेल नगर क्षेत्र में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के रीवा निवासी नितेश कुमार रावत, बालेंद्र विश्वकर्मा, उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी सलमान खान और आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के शेख मोहम्मद रफी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने अलग-अलग राज्यों में फैला नेटवर्क बना रखा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी नितेश कुमार रावत फर्जी और करंट बैंक खाते खुलवाने का काम करता था और उनसे जुड़े मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, डेबिट कार्ड और लिंक अपने पास रखता था। खातों में ठगी की रकम आने के बाद बालेंद्र विश्वकर्मा और सलमान खान अलग-अलग एटीएम से पैसे निकालकर नितेश तक पहुंचाते थे। वहीं शेख मोहम्मद रफी ठगी के लिए कॉलिंग में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था।

यह मामला बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर सामने आया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर 2025 को उसके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को अडानी गैस कंपनी का कर्मचारी बताया और गैस बिल बकाया होने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को एक लिंक भेजकर मात्र 12 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। जैसे ही लिंक के जरिए भुगतान किया गया, पीड़ित के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 6.94 लाख रुपये निकल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Back To Top