Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सोशल मीडिया से माहौल बिगाड़ने का आरोप, तुर्कमान गेट पथराव मामले में सलमान की तलाश तेज

सोशल मीडिया से माहौल बिगाड़ने का आरोप, तुर्कमान गेट पथराव मामले में सलमान की तलाश तेज

नई दिल्ली। तुर्कमान गेट इलाके में हुई पथराव की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस एक यूट्यूबर सलमान की तलाश कर रही है, जिस पर सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ सामग्री फैलाने और माहौल बिगाड़ने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सलमान ने घटनास्थल से लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में साझा किए। इन वीडियो में कथित तौर पर धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने जैसी अफवाहें फैलाई गईं, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

जांच में सामने आया है कि सलमान घटना से पहले भी कई ऐसे वीडियो पोस्ट कर चुका था, जिनके जरिए लोगों को एकत्र होने के लिए उकसाया गया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण स्थिति बिगड़ी और बाद में पुलिस पर पथराव की घटना हुई।

यह मामला फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के दौरान उत्पन्न तनाव से जुड़ा है। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अचानक भीड़ जमा हो गई और हिंसक झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अब तक पथराव में शामिल 30 लोगों की पहचान कर ली है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि स्थानीय लोगों के साथ कुछ बाहरी तत्व भी हिंसा में शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल 400 से अधिक वीडियो की जांच की जा रही है और पूरे मामले की तह तक जाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Back To Top