Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मदद के बहाने एटीएम बूथ में ठगों ने बदला डेबिट कार्ड, खाते से निकली बड़ी रकम

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के लोनी तिराहा स्थित एक एटीएम बूथ पर ठगी की वारदात सामने आई है। एटीएम से संबंधित कार्य के लिए पहुंचे एक युवक को अज्ञात ठगों ने बातों में उलझाकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और उसके बैंक खाते से लगभग दो लाख रुपये निकाल लिए।

पीड़ित किस्मतदार, निवासी मुस्तफाबाद कॉलोनी, ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में मिले नए डेबिट कार्ड का पिन सेट करने के लिए एटीएम बूथ गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को मददगार बताकर उनसे बातचीत शुरू की और प्रक्रिया समझाने के बहाने उनका कार्ड बदल लिया।

कुछ समय बाद जब पीड़ित के मोबाइल फोन पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Back To Top