Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

भगवान के दर्शन का झांसा देकर ठगी की कोशिश, भीड़ ने टप्पेबाजों को दबोचा

भगवान के दर्शन का झांसा देकर ठगी की कोशिश, भीड़ ने टप्पेबाजों को दबोचा

गाजियाबाद: मोदीनगर में शनिवार को टप्पेबाजों की चालाकी उस समय नाकाम हो गई, जब एक बुजुर्ग महिला ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए शोर मचा दिया। कस्बा रोड बाजार में खरीदारी करने आई 60 वर्षीय कमलेश देवी को दो ठगों ने धार्मिक आस्था का सहारा लेकर ठगने की कोशिश की। आरोपियों ने खुद को सिद्ध पुरुष बताते हुए भगवान के दर्शन कराने का दावा किया और इसी बहाने महिला के सोने के कुंडल उतरवा लिए।

घटना के दौरान आरोपियों ने महिला को यह कहकर डराया कि उसके गहने भगवान के दर्शन में बाधा बन रहे हैं। झांसे में आकर महिला ने अपने कुंडल उन्हें सौंप दिए। इसके बाद आरोपी एक रुमाल के सहारे कथित पूजा-पाठ करने लगे। इसी बीच महिला को कुछ गड़बड़ होने का अहसास हुआ और उसने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई।

महिला के शोर मचाते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और दोनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने ठगों की पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला की सतर्कता से लाखों रुपये के सोने के कुंडल सुरक्षित बचा लिए गए।

पुलिस के अनुसार, नगर क्षेत्र में हाल के दिनों में टप्पेबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। कई मामलों का खुलासा न होने के कारण ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Back To Top