Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जरिया, खोड़ा में साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज

फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जरिया, खोड़ा में साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज

गाजियाबाद: खोड़ा इलाके में साइबर ठगों ने पेंशनधारक को अपना निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली। राजीव नगर निवासी विजय दास से पेंशन बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की गई। यह घटना 26 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है, जबकि साइबर सेल की प्रारंभिक जांच के बाद मामले में 9 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पेंशन से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में पेंशन बढ़ाने का दावा किया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया, जिसने खुद को संबंधित विभाग से जुड़ा बताया। विश्वास में लेकर आरोपी ने कुछ औपचारिक शुल्क जमा कराने की बात कही और मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया।

जैसे ही पीड़ित ने लिंक खोला, उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 94 हजार रुपये निकाल लिए गए। पहली बार 50 हजार, दूसरी बार 27 हजार और तीसरी बार 17 हजार रुपये कट गए। खाते से पैसे निकलने के मैसेज मिलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक को भी सूचना दी।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ठगी की गई पूरी रकम एक ही बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है। पुलिस ने संबंधित खाते को फ्रीज करा दिया है।

Back To Top