Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में हवा की रफ्तार से मिली अस्थायी राहत, लेकिन ठंड और प्रदूषण दोनों बढ़ा रहे चिंता

दिल्ली में हवा की रफ्तार से मिली अस्थायी राहत, लेकिन ठंड और प्रदूषण दोनों बढ़ा रहे चिंता

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के असर से वायु प्रदूषण के स्तर में हल्की राहत देखने को मिली है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 291 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। यह शनिवार की तुलना में 55 अंकों की गिरावट दर्शाता है। हालांकि राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं दिख रही, क्योंकि सोमवार सुबह एक्यूआई फिर बढ़कर 293 दर्ज किया गया, जो अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, आने वाले दिनों में हालात फिर बिगड़ सकते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि बुधवार से हवा की रफ्तार धीमी पड़ने पर प्रदूषण एक बार फिर बढ़ेगा।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। अलीपुर में 263, आनंद विहार में 329, अशोक विहार में 302, आया नगर में 239, बवाना में 310, बुराड़ी में 245 और चांदनी चौक में 336 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा डीटीयू और मुंडका में 339, द्वारका सेक्टर-8 में 324, जहांगीरपुरी में 327, पंजाबी बाग में 311, आरकेपुरम में 329 और वजीरपुर में 312 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब और 301 से 400 बेहद खराब श्रेणी माना जाता है, जो आम लोगों के साथ-साथ बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है।

उधर, राजधानी में ठंड ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी शहर शिमला के तापमान से भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते तापमान में तेज गिरावट आई है। दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 12 से 17 जनवरी के बीच आसमान साफ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। 13 जनवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन सुबह और रात की ठंड बनी रहेगी।

Back To Top