Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को सफलता, एक किलो से ज्यादा अफीम के साथ तस्कर पकड़ा गया

ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को सफलता, एक किलो से ज्यादा अफीम के साथ तस्कर पकड़ा गया

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो से अधिक अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

“ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को मजबूती देते हुए पुलिस को यह कामयाबी गुप्त सूचना के आधार पर मिली। सूचना के बाद पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने प्रीत विहार नंबर-02, बारादरी रोड तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत आर्य पुत्र रमेश आर्य, निवासी ग्राम अंजनी, थाना सिरौली, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि वह यूट्यूब पर अफीम से जुड़े वीडियो देखकर तस्करों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे अवैध कारोबार में शामिल हो गया। पुलिस अब उसके संपर्कों, सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं, नशे के खिलाफ कार्रवाई के तहत नैनीताल जनपद के काठगोदाम क्षेत्र में भी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से स्मैक और कच्ची शराब बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ड्रग फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Back To Top