Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

गोल्डन ग्लोब 2026: प्रियंका-निक से लेकर लियोनार्डो तक, रेड कारपेट पर सितारों का जलवा

गोल्डन ग्लोब 2026: प्रियंका-निक से लेकर लियोनार्डो तक, रेड कारपेट पर सितारों का जलवा

बेवर्ली हिल्स। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस साल अवॉर्ड नाइट को मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेसनर ने होस्ट किया। समारोह से पहले रेड कारपेट पर हॉलीवुड और इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत कर फैशन और ग्लैमर का जलवा बिखेरा।

भारत की ओर से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रतिष्ठित समारोह में शिरकत की। वह अपने पति और सिंगर निक जोनास के साथ रेड कारपेट पर नजर आईं। प्रियंका ने कस्टम डिओर गाउन पहना, जबकि निक ब्लैक टक्सीडो में दिखे। दोनों का केमिस्ट्री भरा अंदाज लोगों का ध्यान खींचता रहा। प्रियंका इस अवॉर्ड नाइट में प्रेजेंटर की भूमिका में भी नजर आईं और थाई रैपर-सिंगर लिसा के साथ बेस्ट टेलीविजन एक्टर (मेल ड्रामा) का अवॉर्ड प्रस्तुत किया।

रेड कारपेट पर जेनिफर लॉरेंस भी खास आकर्षण रहीं। फिल्म डाई माय लव के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेटेड जेनिफर ने फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड न्यूड ड्रेस में शिरकत की। वहीं मॉडल और इन्फ्लुएंसर ओलैंड्रिया करथन एमराल्ड ग्रीन ऑफ-शोल्डर गाउन और डायमंड ज्वेलरी में नजर आईं।

‘ट्रेटर्स’ फेम आइरिश एक्ट्रेस मौरा हिगिंस ने ऑफ-शोल्डर गाउन के साथ गोल्डन केप स्टाइल कोट पहनकर रेड कारपेट पर एंट्री ली। ब्रिटनी स्नो स्ट्रैपलेस व्हाइट ब्राइडल स्टाइल गाउन में दिखीं, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो ब्लैक टक्सीडो में नजर आए। उनकी फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को इस साल सबसे ज्यादा 9 नॉमिनेशन मिले हैं।

ग्लेन पॉवेल और मशहूर रैपर स्नूप डॉग भी रेड कारपेट पर नजर आए। अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैली स्टैनफेल्ड प्राडा के गाउन में बेबी बंप के साथ दिखाई दीं, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

मार्क रफ्फालो अपनी पत्नी सनराइज कोइग्ने के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने सूट पर ‘बी गुड’ लिखा पिन लगाया, जो सामाजिक संदेश से जुड़ा माना जा रहा है। वहीं लीटन मीस्टर और एडम ब्रॉडी की जोड़ी भी रेड कारपेट पर साथ दिखी।

रॉबिन राइट ब्लैक गाउन में नजर आईं, जबकि टेयाना टेलर ने कस्टम ब्लैक कोचर गाउन में एंट्री ली। टेयाना को फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

सेलेना गोमेज अपने पति बेनी ब्लैंको के साथ रेड कारपेट पर पहुंचीं। उन्हें ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग के लिए नॉमिनेशन मिला था। सेलेना की ड्रेस को तैयार होने में 323 घंटे लगे, जो अवॉर्ड नाइट की सबसे चर्चित ड्रेस में शामिल रही।

इसके अलावा ओवेन कूपर ने महज 16 साल की उम्र में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब जीतकर इतिहास रच दिया। प्रेजेंटर जेनिफर लोपेज ने 2003 की क्लासिक जीन लुई कोचर ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया।

रेड कारपेट पर एमा स्टोन, माइली साइरस, केट हडसन, जूलिया रॉबर्ट्स, पामेला एंडरसन, एमिली ब्लंट और डकोटा फैनिंग समेत कई अन्य सितारे भी नजर आए।

Back To Top