Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बरसाना-नंदगांव की लठामार होली की तारीखें तय, 24 से 26 फरवरी तक सजेगा प्रेम और रंगों का उत्सव

बरसाना-नंदगांव की लठामार होली की तारीखें तय, 24 से 26 फरवरी तक सजेगा प्रेम और रंगों का उत्सव

Barsana Ki Holi: ब्रज की धरती एक बार फिर राधा-कृष्ण के प्रेम रंग में रंगने को तैयार है। विश्व प्रसिद्ध बरसाना-नंदगांव की लठामार होली के मुख्य कार्यक्रमों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक बरसाना और नंदगांव में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

उत्सव की शुरुआत 24 फरवरी को बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर में लड्डू होली के साथ होगी। इस दिन मंदिर प्रांगण में फाग गीतों की गूंज और गुलाल की वर्षा के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूब जाएंगे। 25 फरवरी को बरसाना में परंपरागत लठामार होली खेली जाएगी, जहां राधारानी के आंगन में हुरियारिन लाठियां संभालेंगी और नंदगांव से आए हुरियारों का स्वागत रंग और हास-परिहास के साथ किया जाएगा। 26 फरवरी को यही प्रेम लीला नंदगांव में सजेगी, जहां बरसाने की गोपियां फाग गीतों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर होली खेलेंगी।

बरसाना की होली केवल तीन दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि लगभग चालीस दिनों तक चलने वाली एक प्राचीन परंपरा है। वसंत पंचमी के दिन श्रीजी मंदिर में होली का डांडा गाड़े जाने के साथ ही उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। इसके बाद फाल्गुन पूर्णिमा तक मंदिर में समाज गायन और धार्मिक अनुष्ठान चलते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पहली चौपाई के साथ लठामार होली की विधिवत शुरुआत होती है।

मंदिर सेवायतों और ब्रजाचार्यों के अनुसार, बरसाना-नंदगांव की लठामार होली विक्रम संवत 1569 से चली आ रही राधा-कृष्ण प्रेम परंपरा की जीवंत मिसाल है। प्रशासन, मंदिर प्रबंधन और आयोजन समितियां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, दर्शन और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं, ताकि यह दिव्य उत्सव पूरी भव्यता और मर्यादा के साथ संपन्न हो सके।

Back To Top