Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

देहरादून में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देहरादून में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

देहरादून: शहर के खुड़बुड़ा क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक प्रणव की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

परिजनों के अनुसार, 3 जनवरी की रात करीब आठ बजे प्रणव अपनी एक महिला मित्र से मिलने शिमला बायपास स्थित उसके घर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार को चिंता हुई। कुछ समय बाद सूचना मिली कि प्रणव छत से गिर गया है और उसे इलाज के लिए इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगले दिन परिजनों ने पटेलनगर थाने को घटना की जानकारी दी और मृतक की मित्र रिया कैंतुरा व उसके साथ मौजूद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि पुलिस ने शुरू में उनकी शिकायत दर्ज करने से भी इनकार कर दिया और मामले को दुर्घटना बताकर टालने की कोशिश की।

घटना को लेकर वाल्मीकि समाज में भी आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मृतक के परिजन आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप से मिले और पूरे प्रकरण से अवगत कराया। आईजी गढ़वाल ने मामले की जांच सीओ प्रेमनगर को सौंप दी है।

वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों का कहना है कि प्रणव बेहद होनहार था और वीडियो एडिटिंग का काम करता था। परिवार अब निष्पक्ष जांच और न्याय की आस लगाए हुए है।

Back To Top