Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नर्सिंग एकता मंच का मुख्यमंत्री आवास कूच, भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नर्सिंग एकता मंच का मुख्यमंत्री आवास कूच, भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का कूच किया और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया और पदों को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ पिछले 45 दिनों से धरने पर बैठा है और इस दौरान कई बार मुख्यमंत्री से वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने बताया कि मंच की प्रमुख मांग है कि नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को वर्षवार किया जाए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

नवल पुंडीर ने यह भी कहा कि वर्तमान में परीक्षा के माध्यम से की जा रही भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाए और राज्य में रिक्त पड़े 2500 से अधिक नर्सिंग पदों पर वर्षवार तरीके से नियुक्तियां की जाएं। उनका कहना है कि इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से जल्द मांगों पर निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर भारी संख्या में नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Back To Top