Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम धामी से विधायकों की दिल्ली में मुलाकात

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम धामी से विधायकों की दिल्ली में मुलाकात

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के कुछ वरिष्ठ विधायकों की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी से विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल और महेश जीना ने मुलाकात की। बैठक के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, विकास योजनाओं को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ और कई अहम बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

हालांकि सरकार की ओर से इस बैठक को नियमित और विकास केंद्रित बताया गया है, लेकिन जिस समय पर यह मुलाकात हुई है, उसे देखते हुए कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को बल मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

फिलहाल मुख्यमंत्री और विधायकों की इस भेंट ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आने वाले समय में उत्तराखंड की सियासत में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Back To Top